Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-11

Jamshedpur News: जोहार झारखण्ड श्रमिक संघ ने टाटा स्टील के पावर हॉउस गेट-3 के सामने धरना दिया

Jamshedpur: जमशेदपुर जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के बैनर तले शनिवार को जुगसलाई स्थित टाटा स्टील पावर हाउस गेट के सामने एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्वकर्ता, मजदूर नेता राजीव पांडेय ने किया। इस आंदोलन का उद्दे श्य मेसर्स टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित न्यू बार मिल (ऑपरेशन ग्रुप) में कार्यरत मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के साथ किए जा रहे अन्याय, फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में गड़बड़ी, ओवरटाइम बकाया भुगतान में देरी, तथा गेट पास ब्लॉक जैसी श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाना था। धरना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। 

मौके पर उपस्थित

मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने श्रमिकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि“श्रमिकों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एंव के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं पर भी टाटा स्टील के भृष्ट पदाधिकारी आज अधिकारी हमला कर रहे हैं । जिसके लिए उनके द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन की तैयारी की जा रही है। मौके पर उपस्थित जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार कामत ने ठेका प्रथा का विरोध करते हुए ठेका मजदूरों के साथ हो रहे शोषण पर रोष प्रकट किया एंव कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व भारत जोड़ो यात्री अमरनाथ मिश्रा व प्रमोद मिश्रा ने मजदूर नेता राजीव राजीव पर अपना विश्वास जाहिर करते हुए मजदूर यूनियन और कांग्रेस पार्टी को मजबूत बना का बात कही और वर्तमान स्थिति में मजदूरों के स्थिति पर प्रकाश डाला। 

कंस्ट्रक्शन हाय हाय का नारा

संचालन रितेश घोषाल ने किया एंव जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के माध्यम से किए गए मजदूरों के अधिकार की लड़ाई और मजदूरों के कल्याण हेतु जानकरी साझा किया। मौके पर उपस्थित राजीव पांडे, रितेश घोषाल, अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, कोल्हान मजदूर संघ के नेता बसंत कुमार, अमरनाथ मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, 43 से ज्यादा मजदूर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और और विवेक कंस्ट्रक्शन हाय हाय का नारा भी लगाया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !