Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-12

Bihar Assembly Elections: बिहार बिधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर झामुमो का रुख सख्त, बोले सुप्रियो भट्टाचार्य “5% भागीदारी नहीं मिली तो स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे चुनाव”

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि झामुमो महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने के पक्ष में है, लेकिन अगर पार्टी को गठबंधन में 5% की भागीदारी नहीं दी जाती, तो वह स्वतंत्र घटक दल के रूप में चुनाव मैदान में उतरने पर विचार करेगी।

भट्टाचार्य ने बताया

भट्टाचार्य ने बताया कि 15 अक्टूबर को पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बिहार चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि झामुमो ने महागठबंधन से 12 सीटों की मांग की है और उम्मीद है कि सहयोगी दल इस पर सकारात्मक रुख दिखाएंगे।

सहयोग और सम्मान

उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान झामुमो ने अपने सहयोगियों को 6 सीटें दी थीं, जिनमें से एक विधायक आज भी पूरे कार्यकाल को पूरा कर रहा है। इसलिए, अब झामुमो भी महागठबंधन से वैसा ही सहयोग और सम्मान की अपेक्षा रखता है।

राजनीतिक रूप से लाभ उठाने का अवसर 

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, “अगर हमने राजद को परोस कर दिया है, तो हमें भी उम्मीद है कि महागठबंधन हमारी भावनाओं और राजनीतिक हिस्सेदारी का सम्मान करेगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि गठबंधन के भीतर ऐसा माहौल नहीं बनना चाहिए जिससे किसी तीसरे दल को राजनीतिक रूप से लाभ उठाने का अवसर मिले।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !