Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-13

Dalma Wild Life Sanctuary: दलमा की प्रिय हथिनी “रजनी” को मिला नया घर, वाइल्ड लाइफ वीक समापन पर दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में “अबुआ” ऐप लॉन्च और कई नई संरचनाओं का उद्घाटन

Saraikela: अगर आप भी दलमा घुमने जाते होंगे तो मकुलाकोचा के पास स्थित दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के मुख्य द्वार के पहले आपको हथनी रजनी जरुर दिखाई देती होगी. लेकिन अब अगर आप दलमा घुमने जाएंगे तो अब आपको रजनी वहां नहीं देखने मिलेगी, ऐसा इसलिए क्योंकि बीते रविवार रजनी को उसका नया घर मिल चूका हैं.



बता दे कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में वाइल्ड लाइफ वीक के समापन के अवसर पर कई नई पहल और संरचनात्मक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एस.आर. नटेश ने मोबाइल एप "अबुआ" का लोकार्पण किया, जो हाथी-मानव संघर्ष को कम करने में मदद करेगा। इसके अलावा, सेंचुरी में तीन प्रमुख स्थानों पर निर्माण और शेड/हॉल का उद्घाटन किया गया, जिनमें हिरण पार्क के पास हथिनी रजनी का नया घर मकुलाकोचा दलमा सेंचुरी के द्वार में प्रवेश करने के बाद बाई तरफ हैं. मकुलाकोचा में आधुनिक कम्यूनिटी सेंटर हॉल और दलमा के मुख्य द्वार के समीप डॉग शेल्टर शामिल हैं।



इन पहलों का उद्देश्य वन्यजीवों और स्थानीय समुदाय के बीच सहअस्तित्व को बढ़ावा देना और संरक्षण प्रयासों को मजबूत करना है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और जागरूकता कार्यक्रमों पर विशेष जोर दिया जाएगा ताकि संरक्षण और सुरक्षा के लक्ष्यों को संयुक्त रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !