Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-01

Jamshedpur Bike Accident: बिरसानगर में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, बुलेट बाइक फिसलने से हुआ हादसा, परिवार में पसरा मातम

Meta Description

जमशेदपुर: शहर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धो कान्हू मोड़ पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बुधराम शांडिल्य (28) और गोलू मुंडा (22) के रूप में हुई है। दोनों बिरसानगर जोन नंबर 2बी के निवासी थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

 
मिली जानकारी के अनुसार, बुधराम और गोलू एक ही बुलेट बाइक पर सवार होकर देर रात बिरसानगर थाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धो कान्हू मोड़ पर उनकी बुलेट अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद उनके दोस्तों ने उन्हें गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।
 
अस्पताल में डॉक्टरों ने गोलू मुंडा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुधराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसे टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले जाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
 
बताया गया है कि बुधराम टेल्को क्षेत्र में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था, जबकि गोलू उषा मार्टिन कंपनी में काम करता था। इस हादसे से दोनों के परिवारों में मातम का माहौल है।
 
गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !