Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur Breaking: जुगसलाई गोलीकांड का मुख्य आरोपी राज हथियार के साथ गिरफ्तार

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, जुगसलाई पुलिस ने राज को एक पिस्टल के साथ दबोचा है और फिलहाल थाने में उससे पूछताछ जारी है.
बताया जाता है कि घटना मिलतनगर स्थित जावेद होटल के पास हुई थी, जहां आपसी रंजिश में राज और उसके साथियों ने शब्बू टाल के बेटे समीर सैफ और अल्तमश पर 3 से 4 राउंड फायरिंग की थी. गोली चलने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी. पीड़ित पक्ष ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी.

सूत्रों का कहना है कि राज की गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी सफलता मानी जा रही है. हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग में इसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था या नहीं. राज के अन्य साथियों की तलाश भी जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !