Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Saraikela Operation Clean: बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का ऑपरेशन क्लीन, आदित्यपुर में कई कनेक्शन कटे, जुर्माना

saraikela: सरायकेला में बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड रांची के निर्देश पर राज्य भर में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चलाया गया। आदित्यपुर क्षेत्र में भी बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई की और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए।

कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार के नेतृत्व में

कार्यपालक अभियंता संदीप कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता दिलेश्वर महतो और अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न मोहल्लों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। इस दौरान बिजली की अवैध लाइनें पकड़ी गईं और कई उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। जुर्माना लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई।

आम उपभोक्ता के लिए अपील

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी अपराध है और इससे आम उपभोक्ताओं को नुकसान होता है। बिजली की हानि से राजस्व प्रभावित होता है और आपूर्ति व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। इस लिए विभाग आग्रह करती है कि इस तरह बिजली की चोरी न करे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !