Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Jamshedpur News: आचार संहिता लागू होने के बाद भी आपराधिक घटनाएं नहीं थमी, मानगो में खुलेआम युवक ने लहराई पिस्टल

Jamshedpur: आचार संहिता लागू होने के बाद भी क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं ताजा मामला मानगो सिमुलडांगा चौक का है, जहां राजा सिंह नामक युवक ने पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की।



जानकारी के अनुसार, राजा सिंह ने अनील सिंह, सुफल सिंह और महेश गोराई को एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा चौक पर रोककर पिस्टल तान दिया। इस घटना के दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने विरोध किया और साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राजा सिंह को स्थानीय थाने के हवाले कर दिया।



ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !