Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-15

Ghatshila By-election: घाटशिला से बाबूलाल सोरेन को भाजपा प्रत्याशी बनाने के बाद चंपई सोरेन ने किया सभा संबोधित, आदिवासी हितों पे हेमंत सरकार को घेरा

Galudih: गालूडीह बराज में बुधवार को भाजपा का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने की. इसमें गालूडीह क्षेत्र के 38 बूथों के बूथ कमिटी और कार्यकर्ता शामिल हुए. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आप घर जाकर अपने आसपास के लोगों को बताना है कि वक्ताओं ने क्या कहा. बीजेपी को वोट डालने के लिए लोगों को बैठकर समझाना हैं. हमसब जानते हैं कि झारखंड सरकार कमाने के लिए कुर्सी पर बैठी है. सरकार का विकास की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है. सरकार को सोचना चाहिए कि उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया है.

बाबूलाल सोरेन को बहुमत से जिताएं क्योंकि झारखंड में चारों तरफ लूट मची हुई है. हमें झारखंड को माफियाओं और लुटेरों से बचाना है. उन्होंने कहा कि सरकार यहां की बालू को बाहरी लोगों को बेच रही है. इसीलिए पेसा क़ानून को लागू नहीं कर रही है. अगर पेसा कानून हुआ तो उनकी तिजोरी बंद हो जायेगी. पहले लोग नदी से बालू लाकर घर बनाते थे. आज ग्रामीण बालू के लिए तरस रहे हैं. हमें झारखंड को बालू लुटेरों से झारखंड को बचाना है. आज सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा का काम नहीं होता है.


झारखंड में आदिवासियों की आवादी घटकर 26 को गयी है. मुस्लिम आवादी 9 से 14 प्रतिशत बढ़ गयी. सरकार घुसपैठियों को बसाना चाहती है. इसीलिए जांच नहीं करा रहे है. देश में विकास का काम सिर्फ बीजेपी सरकार ने की है.

पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत का लिया संकल्पः इस बूथ सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत का संकल्प लिया गया.

सम्मेलन को भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिला अध्यक्ष चंडीचरण साव, जिला प्रभारी अभय सिंह, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, बाबूलाल सोरेन, देवयानी मुर्मू आदि ने भी संबोधित किया.

भाजपा ने आदिवासियों के लिए हमेशा काम कियाः बाबूलाल सोरेन-प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जो काम हुआ है उसको हमें जनता को बताना है. भाजपा ने आदिवासियों के लिए हमेशा काम किया है. 11 तारीख को उपचुनाव होने वाला है. कार्यकर्ताओं को थकना नहीं है. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बीजेपी की देन है. पूर्वजों की सोच थी झारखंड को स्वर्ग बनाने का. लेकिन यह सरकार झारखंड को बर्बाद कर रख दिया गया. बीजेपी दलित और गरीबों की पार्टी है. आदिवासियों का पार्टी है. झारखंड में न सड़क है न शिक्षा की सही व्यवस्था है. सरकार ने 12वीं में नामांकन बंद कर दिया.

चंपई सोरेनः पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि कार्यकर्ता को घर-घर जाकर जनसंपर्क करना है. आज झारखंड विकास के मामले में किस ओर जा रहा है यह हम सब जानते हैं. सरकार 6 साल में क्या विकास किया. कितना कारखाना बंद पड़ा हुआ है. लोग बेरोजगार है. इस एक साल में कुछ विकास का कार्य शुरू नहीं हुआ है. कुछ नया काम शुरू नहीं हुआ है. सभी विभाग में काम जीरो प्रतिशत है. यह सरकार सिर्फ घोषणा करने का काम किया है. उप स्वास्थ्य केंद्र से लेकर एमजीएम तक स्थिति खराब है.

इसीलिए हमारा दायित्व है कि बीजेपी को विजयी बनाएं. सरकार पेसा कानून के लिए लंबा समय लगा दिया लेकिन निष्कर्ष नहीं निकाल पाया. एक नियमावली बनाने में इतना समय लिया. आदिवासियों की संख्या घट रही है. लेकिन क्षेत्र का जनसंख्या बढ़ गया. यह लोग कहाँ से आ रहे है. यह सोचने वाली बात है. सरकार यहां दूसरा मुर्शिदाबाद बनाना चाहती है. बाहरी लोग आदिवासियों का जमीन को कब्जा कर रहा है. कांग्रेस सरकार लंबा समय रहा लेकिन आदिवासियों के बारे में कभी नहीं सोचा. प्रधानमंत्री ने लालकिला में कहा था कि हमें आदिवासियों के जमीन को बचाना है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !