Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Saranda Forest: सारंडा जंगल में नक्सलियों का तांडव, प्रतिशोध पखवाड़े के तहत सड़क जाम, बीएसएनएल टॉवर जलाया और पुलिया उड़ाई

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा वन क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह हमला भाकपा माओवादी द्वारा ऑपरेशन कगार के विरुद्ध मनाए जा रहे प्रतिशोध पखवाड़े के तहत किया जा रहा है।

मुख्य सड़क जाम, आवागमन ठप

नक्सलियों ने मनोहरपुर से कोलबोंगा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दो विशाल पेड़ काटकर गिरा दिए हैं, जिससे यह सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। गिराए गए पेड़ों पर नक्सलियों ने बैनर भी लगाए हैं।

बीएसएनएल टॉवर जलाया, सड़क उड़ाई

इससे ठीक एक दिन पहले, बुधवार को भी नक्सलियों ने इसी क्षेत्र में बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुदलीबाद गांव में स्थित बीएसएनएल टॉवर को जला दिया गया था। साथ ही, इसी क्षेत्र में कुदलीबाद से करिया जाने वाली सड़क को भी विस्फोट कर उड़ा दिया गया है, जिससे संपर्क मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

धरपकड़ और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास में जुटे

नक्सलियों की इन लगातार हिंसक वारदातों से क्षेत्र में भय का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल सक्रिय हो गए हैं और इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलियों की धरपकड़ और सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !