Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Ranchi Breaking: रांची में एसीबी की छापेमारी में सिटी डीएसपी का रीडर रिश्वत लेते धराया

Ranchi Breaking: रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान ने एक केस से जुड़े मामले में एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये की मांग की थी.

पीड़ित व्यक्ति रिश्वत देने को तैयार नहीं था और उसने पूरे मामले की शिकायत एसीबी से की. शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की. सत्यापन में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया.

जैसे ही सुनील पासवान ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस कार्रवाई से रांची पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !