Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur Theft Case: कदमा में नौकरानी पर जेवरात चोरी का आरोप, पुलिस कर रही तलाश

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। उलियान रोड स्थित कृष्णा कॉम्पलेक्स में रहने वाली बबली गोराई ने अपनी नौकरानी बॉबी पर सोने-चांदी के गहने चुराने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

बबली गोराई ने पुलिस को बताया कि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच घर की अलमारी में रखे गहने अचानक गायब हो गए। पहले तो परिवार ने घर में खूब तलाश की, लेकिन जब जेवर नहीं मिले, तो शक नौकरानी बॉबी पर गया। आचार्य की बात यह है कि घटना के बाद से बॉबी अचानक लापता हो गई

बबली गोराई ने कहा कि बॉबी कुछ महीने पहले ही बबली गोराई के घर काम पर रखी गई थी और धीरे-धीरे उसने घरवालों का भरोसा जीत लिया था। इसी का फायदा उठाते हुए उसने मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.

सूचना मिलने पर कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया, आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार नौकरानी बॉबी की तलाश जारी है। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !