Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर डीसी लॉन मामले में विधायक सरयू राय ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए गंभीर सवाल.

Jamshedpur: जमशेदपुर में हाल ही में दो बच्चों के विवाद को लेकर साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इसी दौरान डीसी लॉन में तोड़फोड़ की घटना भी हुई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया था।

पश्चिम विधायक ने घटना स्थल का किया निरीक्षण 

इस मामले को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय डीसी लॉन पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लॉन के मालिक से पूरी घटना की जानकारी ली और पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए।



विधायक सरयू राय ने  लगाया आरोप 

विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि कैसे पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर  रही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की और उनकी गाड़ियां बिष्टुपुर थाना प्रभारी द्वारा ले ली गई। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस कुछ आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।

सरयू राय ने दी चेतावनी

सरयू राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करती है, तो वह इसे राज्य सरकार के सामने भी रखेंगे और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कदम भी उठाएंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !