Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Dhanbad Breaking: धनबाद में कोयला कारोबारी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी

Dhanbad Breaking: धनबाद के चर्चित कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी गुरुवार सुबह से जारी है. धैया स्थित उनके जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे जीएसटी टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू की. इसके साथ ही बरवाअड्डा और गोविंदपुर में स्थित उनके हार्ड कोक भट्ठों पर भी जांच चल रही है.

सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर धनबाद और बोकारो के जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है. टीम ने अब तक कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज और कागजात जब्त किए हैं.

जांच अभी जारी है और अधिकारियों ने इस मामले में फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !