Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Dhanbad News: धनबाद में शहरी बुनियादी ढांचे के लिए योजना मंथन,शहर विकास पर चर्चा

Dhanbad: महानगरों की तर्ज पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के व्यापक विकास और आधारभूत संरचना सुधार के लिए विशेषज्ञों की टीम ने तीन दिवसीय दौरे के दौरान शहर का विस्तृत अध्ययन किया। नगर आयुक्त रवि राज शर्मा के साथ दो घंटे की बैठक में शहर के भविष्य के विकास और शहरी बुनियादी ढांचे पर विचार-विमर्श किया गया।

टीम ने सड़क नेटवर्क, चौक-चौराहों, भीड़भाड़, पैदल मार्ग, हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण की वर्तमान स्थिति

टीम ने सड़क नेटवर्क, चौक-चौराहों, भीड़भाड़, पैदल मार्ग, हरित क्षेत्र और सौंदर्यीकरण की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बाईपास, रिंग रोड, एलिवेटेड रोड, फ्लाईओवर, रोड ओवर ब्रिज (ROB) और रोड अंडर ब्रिज (RUB) जैसी योजनाओं की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई।

नगर विकास विभाग की पहल पर आए विशेषज्ञ आगामी रिपोर्ट 

नगर विकास विभाग की पहल पर आए विशेषज्ञ आगामी रिपोर्ट नगर आयुक्त को क्षेत्रीय मानचित्र सहित प्रस्तुत करेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर धनबाद में सतत, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहरी विकास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !