इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक राजनीति इस बात पर केंद्रित है कि किस देश की वस्तुएं विश्व बाजार पर हावी हों। इसी कारण विश्व के कई देश भारत को नीचा दिखाने और उसके नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश करते हैं। ऐसे समय में हमें देशवासियों को जागरूक कर स्वदेशी के महत्व को समझाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने जिस गति से आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य किया है, वह अद्भुत है। वर्ष 2014 से पहले देश में केवल दो मोबाइल निर्माण इकाइयाँ थीं, जबकि आज 300 से अधिक हैं। भारत अब 98% मोबाइल देश में ही बना रहा है और 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात कर रहा है। पहले जो खिलौने विदेशों से आते थे, आज भारत के खिलौना उद्योग में 239% की वृद्धि हुई है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कभी दवाओं के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कभी दवाओं के लिए विदेशों पर निर्भर रहने वाला भारत अब दुनिया के कई देशों को जीवनरक्षक दवाएं निर्यात कर रहा है। ब्रिटेन जैसा देश, जिसने कभी भारत पर शासन किया था, आज अपनी 25% दवा भारत से आयात करता है। यही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भी भारत ने ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। पहले गोला-बारूद, बुलेटप्रूफ जैकेट, राइफल तक विदेश से आती थीं, पर आज देश 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सफलताएं देश की आत्मनिर्भरता का प्रमाण हैं।
बाबूलाल मरांडी ने लोगों से अपील की
बाबूलाल मरांडी ने लोगों से अपील की कि केवल त्यौहार के समय ही नहीं बल्कि अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन स्वदेशी और स्थानीय उत्पाद का प्रयोग करें। अगर हम दीपावली एवं अन्य त्यौहारों में विदेशी वस्तुओं के बजाय स्वदेशी झालर, दीये और मूर्तियाँ खरीदें, तो यह भी देशभक्ति का एक बड़ा प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया और दुनिया को वैक्सीन दी। इसलिए आज समय है कि हम सब एकजुट होकर भारत के प्रति चल रहे वैश्विक कुचक्र का जवाब दें और आत्मनिर्भर भारत के अभियान को जन-जन तक पहुँचाएं।
वोकल फॉर लोकल और स्थानीय उत्पाद को दें बढ़ावा: विद्युत महतो
सम्मेलन में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। आज देश की आर्थिक संरचना, औद्योगिक क्षमता और निर्यात- शक्ति तीनों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 से पहले जो भारत विदेशी उत्पादों पर निर्भर था, आज वही भारत अनेक क्षेत्रों में उत्पादक और निर्यातक देश के रूप में मजबूती से उभर रहा है। कहा कि देशभर में युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप्स और डिजिटल मंच के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने वोकल फॉर लोकल को अपनाने और स्थानीय उत्पादों व सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया। सांसद श्री महतो ने जीएसटी दरों में की गई कमी को आम जनता और व्यापारियों के लिए केंद्र सरकार का एक बड़ा तोहफा बताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और नीतिगत सुधारों का ही परिणाम है कि भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
स्वदेशी अपनाना ही सशक्त भारत की राह पूर्णिमा साहू
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब मेड इन इंडिया उत्पादों के उपयोग को अपनी आदत बनाएं। भारत आज सुई से लेकर अत्याधुनिक जहाज बनाने की क्षमता रखता है। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। हमें लोकल उत्पादों को अपनाने के साथ उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाने का संकल्प भी लेना होगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक यदि खुद से शुरुआत करे तो भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी शीघ्र ही पूरा होगा।
इस दौरान स्वागत संबोधन जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, मंच संचालन जिला महामंत्री संजीव सिंह, स्वदेशी शपथ पत्र का वाचन जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।
कार्यकर्ता मौजूद रहे
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, अनिल सिंह, कल्याणी शरण, खेमलाल चौधरी, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह, अनिल मोदी, संजीव सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मिली दास, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अमित सिंह, उज्ज्वल सिंह, किशोर ओझा, नीलू मछुआ समेत मंडलाध्यक्ष सूरज सिंह, पप्पू उपाध्याय, विकास शर्मा, बबलू गोप, युवराज सिंह, जीवन साहू, प्रोबीर चटर्जी राणा, दीपक झा, श्रीराम प्रसाद, संतोष ठाकुर, मुकेश राय, शैलेश गुप्ता, सतवीर सिंह सोमू, अशोक सामंत, अरुण मिश्रा, रूबी झा, लक्ष्मण बेहरा, रीना चौधरी, शैलेश गुप्ता, रॉकी सिंह, काजू शांडिल, दीपक मुखर्जी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।