Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-16

Jamshedpur News: शादी का झांसा देकर ठगी का आरोप, कदमा की युवती ने रांची निवासी संदीप पाटिल पर जमशेदपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया

Jamshedpur: कदमा की रहने वाली एक युवती ने रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पुंदाग रोड निवासी संदीप पाटिल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में युवती ने जमशेदपुर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।



ऑनलाइन किया था संपर्क 

गुरुवार को अपने वकील के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में युवती ने बताया कि वर्ष 2021 में संदीप ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। संदीप ने शादी का भरोसा दिलाते हुए युवती को महंगे गहने, गाड़ियां और उपहार दिए और उसे पत्नी की तरह पेश आने को कहा।



शादी का दिखाया भी किया 

युवती के मुताबिक, संदीप ने मंगलसूत्र पहनाकर शादी का दिखावा भी किया, लेकिन वैध विवाह नहीं किया। बाद में जब युवती ने उसका मोबाइल देखा तो उसमें कई अन्य महिलाओं और पत्नी की तस्वीरें मिलीं। पूछने पर संदीप ने स्वीकार किया कि वह शादीशुदा है और उसकी सात वर्षीय बेटी भी है, हालांकि उसने दावा किया कि वह पत्नी से अलग रह रहा है और तलाक की प्रक्रिया में है।



1.4 करोड़ ठगी का आरोप

इसके बाद संदीप ने अरगोड़ा थाना में युवती पर 1.4 करोड़ रुपये और कार की ठगी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले रांची पुलिस बिना वैध दस्तावेज के उसकी दो कारें जब्त कर ले गई।

महिला थाना में शिकायत करने के बावजूद जब पुलिस ने मामले को झूठा बता दिया, तब पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया है।



न्यूज 26 की अपील 

ऐसे मामलों से यह स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन या सोशल मीडिया के माध्यम से बन रहे संबंधों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी होता है। किसी भी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसकी पहचान, वैवाहिक स्थिति और मंशा की पूरी जांच कर लेनी चाहिए। ऑनलाइन प्यार के झाल में फंसा के शादी के नाम पर भावनात्मक छल अक्सर लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हर व्यक्ति को ऐसे मामलों में जल्दबाज़ी नहीं करना चाहिए। ऐसी मामलों में सारे ऑनलाइन सबूत संभालकर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी पुलिस या साइबर क्राइम विभाग को जरूर दें।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !