Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Adityapur News: आदित्यपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Adityapur: आदित्यपुर स्थित शर्मा बस्ती के समीप रेल पटरी के पास गुरुवार शाम 6:00 बजे एक हृदयविदारक घटना घटित हुई, जहां एक 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। मृतक युवक की पहचान सूरज शेख के रूप में हुई है, जो आदित्यपुर का निवासी था। युवक का गांव मुर्शिदाबाद बताया जा रहा है।

मानसिक संतुलन  था नहीं ठीक

मिली जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, और वह घर से अचानक बाहर निकल गया था। जब वह शर्मा बस्ती के समीप रेल लाइन पार कर रहा था, तभी बड़बिल पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया।



युवक की हुई मौत 

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया , जहां कुछ देर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

ध्यान दे 

रेलवे ट्रैक पार करते समय हमेशा सतर्क रहें. थोड़ी सी भी  लापरवाही एक अनमोल जिंदगी छीन सकती है। अपने आसपास के मानसिक रूप से अस्वस्थ या वृद्ध व्यक्तियों पर विशेष रूप से ध्यान दें, ताकि वे अनजाने में ऐसे खतरनाक क्षेत्रों में न जाएं। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !