Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-17

Saraikela News: त्योहारों से पहले सरायकेला प्रशासन सक्रिय, मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण, लेबल रहित मसाले और अखबार में लिपटे खाद्य पदार्थ किए गए नष्ट

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र में विभिन्न मिठाई दुकानों की जांच की।



दुकानदारों को दी गई सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानों में समोसा मसाला पैकेटों पर समुचित लेबल नहीं पाए गए, जिन्हें नष्ट कराया गया। इसके अलावा, अखबार में लपेटकर खाद्य सामग्री बेचने पर रोक लगाई गई और उपलब्ध अखबार-निर्मित पैकेटों को नष्ट किया गया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसा करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए। 



आम जनता से अपील

आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी प्रतिष्ठान में अस्वच्छ या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही हो, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन या खाद्य सुरक्षा विभाग को दें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !