Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Railway News: लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में भीषण आग, दुर्घटना टली

Panjab: सरहिंद स्टेशन के पास धू-धू कर जली बोगी, यात्री सुरक्षित शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है आग का प्रारंभिक कारण सरहिंद शनिवार की सुबह सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (अमृतसर-सहरसा 12204) की एक बोगी में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे तब हुई, जब ट्रेन ने सरहिंद स्टेशन को पार ही किया था।

आग ट्रेन की एसी बोगी नंबर 19 में लगी

आग ट्रेन की एसी बोगी नंबर 19 में लगी, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। आग की लपटें देखकर और धुआँ उठता देख यात्री घबराकर ट्रेन से बाहर निकलने लगे। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, रेलवे पुलिस और स्थानीय दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग पर काबू पाने के बाद यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाला गया और उन्हें अन्य डिब्बों में स्थानांतरित किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुँचा है, हालांकि अफरातफरी में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। रेलवे ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं। आग के कारण ट्रेन के कुछ डिब्बों को क्षति पहुँची है। आग पर नियंत्रण के बाद ट्रेन को जल्द ही आगे के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे की इस त्वरित कार्रवाई और यात्रियों की सजगता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !