Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-18

Bihar Congress Breaking: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, दो मुस्लिम उम्मीदवार सहित कुल 5 नए नाम घोषित

Bihar Congress Breaking: कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस सूची में 5 नए नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें दो मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडे, किशनगंज से मोहम्मद कमरुल हुडा, पूर्णिया से जितेंद्र यादव, गया टाउन से मोहन श्रीवास्तव और कस्बा से मोहम्मद इरफान आलम को उम्मीदवार बनाया गया है.
इससे पहले गुरुवार की रात कांग्रेस ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. अब तक कुल 53 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है. पहली सूची में कांग्रेस ने जातीय संतुलन पर जोर दिया था, जिसमें 10 ओबीसी, 9 दलित, 8 भूमिहार, 6 ब्राह्मण, 5 राजपूत, 4 यादव, 4 मुस्लिम और 1-1 आदिवासी व ईबीसी उम्मीदवार शामिल थे. यह स्पष्ट संकेत है कि पार्टी चुनावी रणनीति में सभी समाजिक वर्गों को शामिल कर संतुलन साधना चाहती है.



पहली सूची में 11 सिटिंग विधायकों पर दोबारा भरोसा जताया गया है. भागलपुर, कदवा, मनिहारी, मुज़फ्फरपुर, राजापाकड़, बक्सर, राजपुर, कुटुंबा, करगहर, हिसुआ और औरंगाबाद सीटों पर वर्तमान विधायकों को ही टिकट दिया गया है. वहीं, खगड़िया से सिटिंग विधायक छत्रपति यादव का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह चंदन यादव को मौका मिला है. चंदन यादव पिछली बार बेलदौर सीट से चुनाव लड़े थे और हार गए थे.

दिलचस्प बात यह रही कि सूची आधिकारिक रूप से जारी होने से पहले ही पार्टी ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया था. इससे टिकट बंटवारे में जल्दबाजी और आंतरिक खींचतान की स्थिति का संकेत भी मिलता है.

कांग्रेस की दूसरी सूची यह दर्शाती है कि पार्टी जातीय और समुदाय आधारित वोट बैंक को साधने में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहती. मुस्लिम उम्मीदवारों को शामिल कर अल्पसंख्यक वोटरों को संदेश दिया गया है, जबकि ओबीसी, दलित और अगड़ी जातियों को संतुलित हिस्सेदारी देकर संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का प्रयास है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !