Saraikela: सरायकेला में दीपावली के अवसर पर पटाखा बाजार पूरी तरह जगमगा उठा है। प्रशासन की स्वीकृति मिलने के बाद से पटाखा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकानें सजा ली हैं और ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई है। रंग-बिरंगी रोशनी और विभिन्न प्रकार के ग्रीन पटाखों से सजा यह बाजार लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस वर्ष प्रशासन द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रीन पटाखों की बिक्री पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
आकर्षक पटाखे उपलब्ध बाजार में उपलब्ध
बाजार में फैंसी सतरंगी रोशनी, बिग अनार, मिट्टी के बने अनार, फ्लावर पॉट, चकरी, स्पार्कलर और फव्वारे जैसे आकर्षक पटाखे उपलब्ध हैं, जो न केवल सुंदर रोशनी बिखेरते हैं, बल्कि प्रदूषण भी कम फैलाते हैं।
दिवाली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला प्रशासन ने फायर ब्रिगेड की टीमों को अलर्ट पर रखा है, जबकि पुलिस बल लगातार गश्त कर रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
पटाखा विक्रेता विष्णु अग्रवाल ने बताया
पटाखा विक्रेता विष्णु अग्रवाल ने बताया कि वे केवल ग्रीन पटाखे ही बेच रहे हैं और उम्मीद है कि दीपावली के नजदीक आते ही बिक्री में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि लोग अब पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं और ग्रीन पटाखों की मांग धीरे-धीरे बढ़ रही है।