Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Jharkhand MBBS: झारखंड में एमबीबीएस की 3 मेडिकल कॉलेजों में 200 सीटें बढ़ीं

Ranchi: झारखंड में एमबीबीएस में 200 सीटों का इजाफा हुआ है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जहां राज्य के 9 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल 1055 सीटें निर्धारित थीं। सत्र 2025-26 में राज्य में एक नए निजी मेडिकल कॉलेजों के साथ कुल 10 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 1255 हो गयी हैं।
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने देशभर के मेडिकल कॉलेजों के लिए नई एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स जारी की है। जिसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025-26 में सरकार द्वारा संचालित एमजीएमसीएच, जमशेदपुर में एमबीबीएस की सीटें 100 से बढ़ाकर 150, ट्रस्ट द्वारा संचालित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में 150 से 200 सीटें की गयी है। जबकि, सरायकेला खरसावां में एक नए निजी मेडिकल कॉलेज नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 100 सीटों पर दाखिले की अनुमति दी गयी है।

शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगा नया ढांचा

एनएमसी की नई सीट मैट्रिक्स शैक्षणिक वर्ष 2025-26 से प्रभावी होगी। इसका सीधा असर नीट-यूजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया पर पड़ेगा, क्योंकि बढ़ी हुई सीटें इसी सत्र से छात्रों को आवंटित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विभाग के लगातार प्रयास का परिणाम है कि राज्य में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ी है। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में कम से कम 150 सीटें उपलब्ध हों।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !