Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Giridih News: जगन्नाथडीह मिर्जागंज सब्जी मंडी बनी रणभूमि, दो गुटों में हिंसक झड़प, 12 से अधिक घायल

Giridih: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथडीह मिर्जागंज सब्जी मंडी रविवार की सुबह रणभूमि में तब्दील हो गई, जब सब्जी खरीद-बिक्री के दौरान लगे जाम को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि वह हिंसक झड़प में बदल गई।

देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर

 देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान फल और सब्जियों के ठेले तथा दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना शुरू कर दिया और कुछ देर के लिए पूरा बाजार रणभूमि में बदल गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बहुत मुश्किल से स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया

 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में दोनों ही गुटों ने थाना पहुंचकर एक-दूसरे पर मारपीट और रंगदारी मांगने के आरोप लगाए। फिलहाल जमुआ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !