Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Dhanbad News: दीपावली और छठ पर नि:शुल्क हड्डी व दंत जांच शिविर, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

Dhanbad: त्योहारों के मौके पर सरायढेला के मुरली नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को निःशुल्क हड्डी एवं दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर स्थानीय सामाजिक संस्थाओं और आरोग्य भारती के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में धनबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ

कार्यक्रम में धनबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश कुमार सिन्हा और दंत चिकित्सक डॉ. सुनीता सिन्हा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों की जांच की और उचित परामर्श दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस अवसर का लाभ उठाया।

डॉ. अविनाश सिन्हा ने कहा कि

डॉ. अविनाश सिन्हा ने कहा कि नियमित जांच और संतुलित आहार से गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं से बचाव संभव है। वहीं, डॉ. सुनीता सिन्हा ने बताया कि दांतों की सही देखभाल से न केवल मुख स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी बचाव होता है।

शिविर में आरोग्य भारती के झारखंड प्रांतीय

शिविर में आरोग्य भारती के झारखंड प्रांतीय सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह, महानगर सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, सचिव बी.पी.पी. सिन्हा, अजय कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मेडिकल टीम में दीपक कुमार, मनीष ओझा, समीर कुमार और भीम कुमार का अहम योगदान रहा।आयोजकों ने बताया कि आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि आम लोगों को निःशुल्क जांच और परामर्श की सुविधा मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !