Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-19

Jamshedpur Diwali Special: दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की रोशनी एवं रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सिदगोड़ा सूर्यधाम, 11 हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

Jamshedpur: जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर दीपावली की रौनक में रंग गयी है। रोशनी के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर श्री अयोध्याधाम की तर्ज पर सूर्य मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रविवार को सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर प्रांगण व पूरे मंदिर परिसर में 11 हजार देशी घी के दीये जलाए गए।

शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई

 इस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप से शामिल हुए। वहीं, मौके पर संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई अन्य सदस्यगण की मौजूदगी रही। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर समिति के सदस्यों के संग दीपक जलाकर दिपावली की खुशियां साझा की। इस दौरान हजारों की संख्या में जले दीपों से पूरा मंदिर परिसर जगमग नजर आया। पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर परिसर में पहला दीपक जलाया और धीरे धीरे दीपों की सुंदर कतार सज गयी। इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने कई सुदंर रंगोली बनाकर दीपक सजाए। वहीं, उपस्थित मंदिर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाकर दीपक सजाया एवं शानदार आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लौहनगरी जमशेदपुर एवं झारखंडवासियों को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं व्यक्त कर सभी के सुख-समृद्धि और संपन्नता की कामना की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार त्रेता युग में प्रभु श्रीराम के अयोध्या लौटने पर लोगों ने दीपमाला सजाकर उ उनका स्वागत किया था, ठीक वैसा ही नजारा आज श्रीअयोध्याधाम की तर्ज पर बने राम मंदिर में दिखाई दिया। पूरे शहर में दीपावली पर भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिल रहा है। रघुवर दास ने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फ़ॉर लोकल के अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कुम्हार द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये सहित स्थानीय उत्पादों के अधिक से अधिक प्रयोग करने और गरीब वर्गों की दीपावली खास और खुशहाल बनाने की अपील की। 

समिति की सभी तैयारियां जोरों पर

वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हजारों दीपों की रोशनी से वातावरण आलोकित हुआ है। सूर्य मंदिर समिति लगातार धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। आगामी छठ महोत्सव भी पूरी श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में सम्पन्न होगी। इसके लिए समिति की सभी तैयारियां जोरों पर है।

मौजूद रहे

इस अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, गुंजन यादव, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, विनय सिंह, कुमार अभिषेक, राकेश कुमार व अन्य मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !