भारी मात्रा में मिले हथियार
तलाशी के दौरान भारी मात्रा में
हथियार, कारतूस और नकद राशि बरामद हुई.पुलिस
ने बताया कि बरामदगी में 2 रायफल,
1 अन्य गन, 1 रिवॉल्वर, 340 जिंदा
कारतूस (12 बोर, .315 बोर, 7.65 एमएम, .32 बोर), 5.07 लाख रुपये नकद और 3 मोबाइल व अन्य सामान शामिल है. गिरफ्तार दोनों के
खिलाफ बिहटा थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था
कलाकार अभिषेक
सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह
ने बताया कि इस गिरोह का लीडर भोजपुरी कलाकार अभिषेक सिंह है, जो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर
चर्चा में रहता था. उसके अन्य सहयोगी सोनू कुमार, सुमीत कुमार और निरंजन कुमार भी इस गैंग से जुड़े हुए हैं. सोनू और
सुमीत को पहले ही 13 जुलाई 2025 को 80 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल
भेजा जा चुका है.
गलत रील बनाने वालों पर होगी सख्त
कार्रवाई
पुलिस ने कहा कि कुछ भोजपुरी गायक
हथियारों और गोलियों के साथ वीडियो बनाकर युवाओं में अपराध और हिंसा को बढ़ावा दे
रहे हैं.इस तरह के गैंग सोशल मीडिया को अपना दबदबा कायम करने का जरिया बना रहे हैं,
जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने
चेतावनी दी कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और
समाज को इस दिशा में सजग रहने की आवश्यकता है.
भोजपुरी गानों में हिंसा और हथियार
का बढ़ता क्रेज
भोजपुरी गानों का असर आम लोगों के
बीच तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन
चिंता की बात यह है कि अब इन गानों में अश्लीलता और हिंसा दोनों ही तेजी से जगह
बना रहे हैं. अभी के दौर में कई भोजपुरी गायक ऐसे गीत गा रहे हैं जिनमें खुलेआम
हथियार, गोली–बंदूक और मारपीट का प्रचार किया
जा रहा है.रोज घरेला आवे का थाना हमार, थाना बसल
बारे बाप के जमीन पर, रेल दिया जाएगा, राइफल उठा लेंगे, जैसे गानों पर युवा हथियार लेकर रील बना रहे हैं. इंस्टाग्राम,
फेसबुक और यूट्यूब पर इन गानों पर आधारित वीडियो
में युवक हाथ में बंदूक और रायफल लहराते नजर आते हैं.