Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-02

Bihar News:सीएम नीतीश कुमार का हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान उड़े करकट, हादसा टला

Meta Description

Bihar: जिला के राजगीर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। शुक्रवार को खेल विश्वविद्यालय परिसर में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान अचानक दो करकट तेज हवा में उड़ते हुए हेलिकॉप्टर के बेहद करीब पहुंच गए। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना उस वक्त हुई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। लैंडिंग ज़ोन के पास बने एक अस्थायी शेड की छत से करकट उड़कर रनवे की दिशा में आ गए। शुक्र रहा कि हेलिकॉप्टर ज़मीन पर उतर चुका था, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।
घटना ने वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खोल दी है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। लैंडिंग क्षेत्र के आसपास की सभी अस्थायी संरचनाओं को हटाने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री राजगीर में आयोजित एक बड़े खेल समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई खेल सुविधाओं का लोकार्पण भी किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !