Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Saraikela News: सरायकेला में पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

Saraikela: पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर सरायकेला पुलिस केंद्र में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस।समारोह में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और वीर जवानों को नमन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने की। उनके साथ कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



समारोह की शुरुआत


समारोह की शुरुआत शहीद स्मारक पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करने से हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीदों की वीरगाथा और उनकी बहादुरी को याद किया गया।



पुलिस संस्मरण दिवस

बता दे कि पुलिस संस्मरण दिवस उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दौरान प्राणों की आहुति दी। सरायकेला में आयोजित यह कार्यक्रम भावनाओं और देशभक्ति से ओतप्रोत रहा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !