Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Telco Police: टेल्को थाना क्षेत्र के इंद्रनगर में शराबियों का उत्पात महिलाओं के सामने फोड़ा बम, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल,घर पर किया पथराव

Telco: टेल्को थाना क्षेत्र के रामाधिन बगान, इंद्रनगर में शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। मंदिर परिसर में बैठकर शराब पी रहे युवकों ने महिलाओं के सामने बम फोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं और मेहमानों के साथ मारपीट की, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

घटना रविवार रात की बताई जा रही

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। स्थानीय निवासी मुकेश शाह ने बताया कि नितीश यादव, हर्ष पाण्ड्य और भोला यादव नामक युवक शिव मंदिर परिसर में रोजाना शराब पीते हैं। इसकी शिकायत कई बार टेल्को थाना में की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुकेश शाह के अनुसार 

मुकेश शाह के अनुसार, नशे की हालत में युवकों ने महिलाओं के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि और भी कुछ अज्ञात युवकों को बुलाकर मंदिर परिसर में रखी कुर्सियाँ तोड़ दीं। इसके बाद वे लोग उनके घर में घुस गए और महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए पथराव भी किया।

इस हमले में तीन लोग घायल हो गए हैं

स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि पहले भी मंदिर परिसर में शराब पीने की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। अब देखना यह होगा कि इस बार पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कदम उठाती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !