Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-21

Adityapur News: आदित्यपुर में महा छठ पर्व की तैयारियां तेज़, छठ घाट पर सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए विशेष इंतजाम

Adityapur: महा छठ पर्व के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 के रोड नंबर 32 खरकाई नदी छठ घाट पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जन कल्याण मोर्चा, झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन और भगवती संघ आदित्यपुर के संयुक्त तत्वावधान में छठ घाट पर साफ-सफाई, पथ प्रकाश, साउंड सिस्टम, तोरणद्वार, नदी-घाट की सजावट और अस्थाई चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जा रही है।

आयोजकों ने की प्रशासन से मांग

आयोजकों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के गहरे पानी की जांच कराकर उचित बैरिकेडिंग कराई जाए, कुशल तैराकों की व्यवस्था की जाए और व्रत करने वाले श्रद्धालुओं के लिए साफ पानी की व्यवस्था की जाए ताकि महा छठ पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।


आयोजन समिति का गठन

इस अवसर पर एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें अधिवक्ता डी. एन. ओझा और अभियंता अमरेश कुमार की देखरेख में कई सदस्य शामिल हैं। ओम प्रकाश, अधिवक्ता और अध्यक्ष, जन कल्याण मोर्चा ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !