Garhwa: बिहार चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. झारखंड की गढ़वा पुलिस ने बिहार के रोहतास पुलिस के सहयोग से सासाराम से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार किया है. सत्येंद्र शाह सासाराम अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे थे नामांकन प्रक्रिया पूरा करने के बाद रोहतास पुलिस ने गिरफ्तार कर झारखंड के गढ़वा पुलिस सौंप दिया।
प्रत्याशी की गिरफ्तार होने के बाद कुछ देर के लिए लोग
प्रत्याशी की गिरफ्तार होने के बाद कुछ देर के लिए लोग सकते में आ गए थे. सत्येंद्र शाह को गिरफ्तार करने के बाद गढ़वा लाया गया जहां रात में हीं उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने टेलीफोनिक बताया बताया कि सत्येंद्र शाह के खिलाफ 2004 में गढ़वा में एफआईआर दर्ज हुआ था. सत्येंद्र शाह कांड संख्या 320/2004 के आरोपी है।
यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ
यह मुकदमा डकैती से जुड़ा हुआ है. एसडीपीओ ने बताया कि मामले में वारंट पहले से जारी था उन्हें गिरफ्तार किया गया है और गढ़वा लाया गया है. वहीं इस केस के आ ई ओ ने बताया कि यह लाल वारंटी था जिसे डकैती मामले में बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर गढ़वा पुलिस को सौंपी है यह चुनाव लड़ने वाले थे हालांकि पुलिस इस मामले पर बोलने से कतरा रही है।
झारखंड सरकार का नेतृत्व कर रहे
वहीं सोमवार को झारखंड सरकार का नेतृत्व कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं महागठबंधन के घटक दलों के बीच विवाद भी सामने आया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार में अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है और राष्ट्रीय जनता दल पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।