Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-03

Jharkhand Weather Report:झारखंड में 6 मई तक आंधी-पानी की संभावना

Meta Description

 Jharkhand :रांची-झारखंड के कई जिलों में छह मई तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, वज्रपात और बारिश के संकेत मिले हैं. इसे लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिले में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि रांची समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शनिवार को झारखंड के 20 जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जतायी है. लगातार मौसम में बदलाव से मई माह में मौसम सुहाना हो गया है. सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया है. एक मई को कई जगहों पर ओलावृष्टि, बारिश और मेघ गर्जन के साथ तेज हवाएं भी चलीं. मौसम विभाग के अनुसार चार, पांच और छह मई को सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन राजस्थान से मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड पर पड़ रहा है.

झारखंड के सभी जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आयी है. इससे ठंड का अनुभव होने लगा है. खास कर रात में तापमान में और गिरावट आ रही है. शुक्रवार को पलामू के मेदिनीनगर का तापमान सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं, रांची का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.6 डिग्री कम है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !