Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा पर भव्य प्रसाद वितरण, राज्य के नेता, गणमान्य लोग हुए शामिल

Jharkhand: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर बुधवार को काली पूजा के अवसर पर भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्थानीय और राज्य के कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, इसमें जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुए।

सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की शुरुआत

सुबह से ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की शुरुआत हुई और लोग पंडाल में आकर माता का आशीर्वाद ग्रहण करते रहे, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने इस मौके पर कहा कि प्रकृति और आस्था के साथ जुड़कर माता काली का आशीर्वाद प्राप्त करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि यह प्रसाद वितरण समारोह हर साल

उन्होंने बताया कि यह प्रसाद वितरण समारोह हर साल इसी प्रकार आयोजित किया जाता है, दूर-दूर से लोग आए और माता के प्रसाद को ग्रहण कर खुशी और श्रद्धा व्यक्त की. अर्जुन मुंडा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सौहार्द का संदेश फैलता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !