Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Theft Accused Arrested - ओडिशा पुलिस की जमशेदपुर में छापेमारी, राउरकेला में हुई लाखों की चोरी में बड़ी कार्यवाही

Jamshedpur : राउरकेला सेक्टर-19 थाना क्षेत्र में लगभग 25 दिन पहले पाँच घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जमशेदपुर (झारखंड) के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुईला डूंगरी निवासी शंभु सिंह को गिरफ्तार किया है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने राउरकेला सेक्टर-19 के विभिन्न इलाकों में घुसकर लाखों रुपये की चोरी की थी। अनुमान है कि चोरी की कुल रकम लगभग 40 से 50 लाख रुपये के आसपास की है।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है, और चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। ओडिशा पुलिस ने बताया कि इस सफलता में झारखंड पुलिस की भी अहम भूमिका रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !