Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-05-03

Jharkhand News:सीएम हेमंत सोरेन आज रांची में स्वास्थ्य बीमा योजना का करेंगे शुभारंभ

Meta Description

 Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को निबंधित अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का तोहफा देंगे. रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे और झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देंगे. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन अधिवक्ताओं को संबोधित भी करेंगे.

राज्य सरकार अधिवक्ताओं को नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान कर रही है. इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-2025 में हाईकोर्ट के स्तर पर गठित झारखंड अधिवक्ता कल्याण निधि न्यासी समिति के अंतर्गत निबंधित अधिवक्ताओं को बीमा योजना का लाभ प्रदान करने के लिए छह हजार रुपए प्रीमियम भुगतान के लिए नौ करोड़ रुपए जारी कर चुकी है.

तीन मई को 11:30 बजे हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम (खेलगांव, रांची) में अधिवक्तागणों के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना का शुभारंभ करेंगे. शुक्रवार की शाम रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री तैयारी का निरीक्षण करने कार्यक्रम स्थल हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम पहुंचे. उन्होंने तैयारी का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !