गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि मुकेश सहनी (वीआईपी) को उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, और इसके अलावा, अन्य सहयोगी दलों से भी कई उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे.
इस घोषणा के साथ ही अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा, "हमने तो सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, ये लोग कब करेंगे? हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है?
तेजस्वी ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा: "बीजेपी के लोग नीतीश जी को दोबारा सीएम नहीं बनाएंगे. अमित शाह से मेरा सवाल-आखिर क्यों नीतीश जी के चेहरे के नाम पर घोषणा नहीं की जा रही? जेडीयू में 3-4 नेता बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं जो जेडीयू को खत्म करना चाहते हैं. चुनाव बाद ये लोग जेडीयू को समाप्त कर देंगे. अमित शाह ने फैसला ले लिया है और ये मान कर चलिए कि नीतीश कुमार का ये आखिरी चुनाव है."
तेजस्वी ने महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियों का धन्यवाद देता हूं कि सबने मुझ पर भरोसा जताया. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करूँगा और मिलकर हम 20 साल पुरानी उस सरकार को हटाएंगे, जो अभी सत्ता में है."