Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Kali Pooja: सांस्कृतिक कार्यक्रम और भोग वितरण के साथ सिंडिकेट कॉलोनी की काली पूजा का समापन, मूर्ति विसर्जित

Jamshedpur: कदमा सिंडिकेट कॉलोनी दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, 4th और 5th फेस, उलियान कदमा में मां काली की पूजा इस वर्ष भी बड़े ही भक्ति और धूमधाम के साथ संपन्न हुई। पूजा के दौरान कॉलोनी में उत्सव का माहौल रहा, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


पूजा के बाद, कमिटी द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने आनंद लिया। इसके उपरांत, भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच भोग (प्रसाद) का वितरण किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया।

अनेक सदस्य शामिल हुए

आज, मां काली की भव्य मूर्ति का विसर्जन सती घाट कदमा में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस विसर्जन यात्रा में कॉलोनी के अनेक सदस्य शामिल हुए।
सामुदायिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के मुख्य सदस्य जगदीश

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में कमिटी के मुख्य सदस्य जगदीश राव, सरोज, गोकुल, राहुल, रणजीत, विनोद, सुधाकर, गुहा दा, मुंशी दा, तपन दा, एस एन सिंह, मोनी, महंती दा, सावित्री, सौजन्या, मिल्ली, स्वर्णाली, किरण, कुमुदिनी, झूमा, नीतू, रेनू, लाली, चांसी, पीहू, वीटी, जिनीषा, रुद्र, आशुतोष, टीनी, रिधिमा एवं कॉलोनी के कई अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। सिंडिकेट कॉलोनी की यह काली पूजा धार्मिक आस्था, सामुदायिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का सुंदर संगम रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !