Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jharkhand Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी हमेशा अपने बयानों के लिए चर्चा में, इरफ़ान अंसारी के बयानबाजी पर तीखा पलटवार

Jharkhand: घाटशिला में जारी राजनीतिक बयानबाजी पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि उनकी गैरहाजिरी में कुछ रिजेक्ट और अवसरवादी लोग जनता को गुमराह करने का काम कर रही है और झारखंडी भाइयों-बहनों का अपमान कर रहे हैं.साथ ही उन्होंने ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग, जिन्हें जनता ने पहले ही रिजेक्ट दिया था, अब वही लोग खुलेआम बयानबाजी कर रहे हैं और लाठी भांज रहे हैं. इसके अलावा मंत्री जी ने आरोप लगाया कि ये लोग झारखंड की अस्मिता को चोट पहुंचा रहे हैं और यहां की जनता को बांग्लादेशी और घुसपैठिया कहकर उनका अपमान कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने साफ साफ कहा कि

स्वास्थ्य मंत्री ने साफ साफ कहा कि अब यह खेल जल्द ही बंद होगा, और इसे बंद करने का काम मैं खुद करूंग. बाहर से आकर घाटशिला की मिट्टी, इसकी अस्मिता और जनता के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को अब जनता भी जवाब देगी और साथ में मैं भी जवाब दूंगा. बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा झारखंड की धरती किसी की बपौती नहीं है।

 मंत्री ने कहा कि महागठबंधन के लोकप्रिय

मंत्री ने कहा कि महागठबंधन के लोकप्रिय प्रत्याशी सोमेश सोरेन को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आशीर्वाद प्राप्त है और जनता का समर्थन हमेशा उनके साथ है.साथ ही डॉ अंसारी ने दावा किया कि घाटशिला की सीट पर इस बार ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी.वह ये भी कहा कि वे कुछ समय से बिहार चुनाव अभियान में व्यस्त थे, लेकिन अब झारखंड लौटकर सच को सामने लाने और झूठ बोलने वालों को बेनकाब करने का समय आ गया है.अंत में कहा कि जो लोग भ्रम फैलाकर राजनीति कर रहे हैं, सावधान हो जाओ, क्योंकि डॉ इरफान अंसारी आ रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !