Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Simdega Police In Action: सिमडेगा पुलिस का ऑपरेशन रेड हंट सफल, दो महीने में 104 लाल वारंटों का निष्पादन

Simdega: सिमडेगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन रेड हंट" ने मात्र दो महीनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 11 चरणों में अभियान संचालित करते हुए कुल 104 स्थायी (लाल) वारंटों का निष्पादन किया है।


सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने जानकारी दी 

सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी ने जानकारी दी कि इस अवधि में 51 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जिनके विरुद्ध 73 लाल वारंट जारी थे। वहीं, सत्यापन के दौरान 19 वारंटी मृत पाए गए, जिन पर कुल 21 वारंट निर्गत थे। इन मृतक वारंटियों से संबंधित दस्तावेज न्यायालय को प्रस्तुत कर दिए गए हैं।

एसपी मो. अर्शी ने आगे बताया कि अभियान

एसपी मो. अर्शी ने आगे बताया कि अभियान के दबाव में छह लाल वारंटियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। वहीं, चार वारंट न्यायालय को वापस किए गए हैं। इसके पीछे के कारणों में वारंटियों का पहले से जेल में बंद होना, स्थायी पता अन्य जिले का होना तथा कोर्ट से जमानत मिलना शामिल है।

उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन रेड हंट" ने सिमडेगा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़

उन्होंने कहा कि "ऑपरेशन रेड हंट" ने सिमडेगा जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सफलता ने पुलिस के मनोबल को बढ़ाया है और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति को और मजबूत किया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !