Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Jamshedpur Chhath Pooja Preparation: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 1001 सूप वितरण कार्यक्रम की तैयारी पूरी, जरूरतमंद महिलाओं के बीच होगी पूजा सामग्री का वितरण

Jamshedpur: छठ पर्व के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेतृत्व में 26 अक्टूबर को किताड़ीह दुर्गा पूजा मैदान में भव्य “सूप वितरण समारोह” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कुल 1001 सूप समेत छठ व्रत से जुड़ी संपूर्ण पूजन सामग्री जरूरतमंद महिलाओं के बीच वितरित की जाएगी।

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया

भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल उन महिलाओं के लिए की जा रही है जो छठ व्रत रखना चाहती हैं, परंतु आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण पूजन सामग्री की व्यवस्था नहीं कर पातीं। उन्होंने कहा कि छठ पर्व सूर्य उपासना का महापर्व है, और इसमें हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करना ही भाजयुमो का उद्देश्य है।

कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने तैयारी शुरू कर

कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। मैदान की साफ-सफाई, वितरण स्थल की सजावट, महिलाओं के बैठने की व्यवस्था और पूजन सामग्री पैकिंग का कार्य अंतिम चरण में है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !