Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-23

Chaibasa News: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-घाटशिला उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक

चाईबासा : पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि घाटशिला उपचुनाव में पीठ पीछे वार करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को झामुमो ने जो सम्मान दिया था, उसका उन्होंने गलत इस्तेमाल किया और भाजपा में शामिल होकर बड़ी साजिश रची। ठाकुर ने कहा कि झामुमो घाटशिला उपचुनाव में जीत हासिल करेगी और विपक्ष के प्रत्याशी की जमानत जब्त हो जाएगी।



बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को सीट नहीं मिलने पर मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि झामुमो ने हमेशा गठबंधन धर्म का पालन किया है, लेकिन उनके साथियों ने धोखा किया है। उन्होंने कहा कि उचित समय पर सटीक निर्णय लिया जाएगा और केंद्रीय अध्यक्ष व पार्टी के लोग समीक्षा करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !