Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jamshedpur Accident: जमशेदपुर में बड़ा हादसा टला, गोलमुरी में तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे राहगीर

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा टला। गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा एक ट्रेलर एनएमएल क्वार्टर के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सुबह सुबह सड़क पर वाहनों की आवाजाही बहुत कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

हादसे का कारण 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर काफी तेज रफ्तार में था जिस वजह से अचानक मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस मौके पर पहुंची 

सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटवाकर सड़क को खाली कराया। पुलिस की तत्परता से कुछ ही समय में यातायात सामान्य हो गया। हादसे के कारण आसपास के लोगों में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर बना, लेकिन किसी के घायल न होने से सभी ने राहत की सांस ली।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !