Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Adityapur News: आदित्यपुर में श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा भव्य चित्रगुप्त पूजा का हुआ आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और नेत्र जांच शिविर बने आकर्षण का केंद्र

Adityapur: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति ने आदित्यपुर के एमआईजी कॉलोनी स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में भव्य चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित हुए और विधिवत पूजन-अर्चन किया। 



सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें चित्रांश समाज के बच्चों और युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित भी किया गया।

नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन

पूजा के आयोजन के अलावा, समिति ने एक नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया, जिसमें 105 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी मदद साबित हुआ।



समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया

समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप ने बताया कि श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति समय-समय पर अन्य सामाजिक सेवा कार्य भी करती रहती है। इस अवसर पर जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष ए. के. श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि थे. 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !