Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Saraikela News: सरायकेला में छठ पर्व की तैयारियों का निरीक्षण, प्रशासन और पुलिस ने घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Saraikela: सरायकेला नगर क्षेत्र में छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर पंचायत के प्रशासक समीर गोधरा और थाना प्रभारी विनय कुमार ने जगन्नाथ मंदिर और कुद्रसाई छठ घाट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सिटी मैनेजर सुमित सुमन भी मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजामों की जांच की गई। प्रशासक और थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ-साथ पार्किंग व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु आसानी से अपनी गाड़ियां पार्क कर सकें।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, इसलिए सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !