Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-24

Jamshedpur Police Action: सीतारामडेरा से तीन हिस्ट्रीशिटर पिस्तौल के साथ गिरफ्तार, दो हफ्ते पहले जेल से बाहर आया था बाटला

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीतारामडेरा स्लैग रोड से तीन लोगों को पिस्तौल समेत अन्य हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इन तीनों को जेल भेज दिया गया है. पकड़े गये लोगों में एक दर्जन केस का वांछित अपराधी सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी आकाश सिंह बाटला, गोलमुरी टुइलाडुंगरी बजरंग नगर निवासी कुलजीत सिंह और गोलमुरी लाइन नंबर 27 निवासी राहुल सिंह उर्फ केला शामिल है.
इन तीनों के पास से एक देशी पिस्तौल, लोहे का मैगजीन, जिंदा गोली, मोबाइल, पेपर कटर चाकू समेत अन्य हथियार बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि राहुल सिंह उर्फ केला के खिलाफ चार, कुलजीत सिंह पर एक और बाटला पर करीब एक दर्जन केस दर्ज है. आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले जेल से निकला था आकाश सिंह बाटला, फिर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इन लोगों को सीतारामडेरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया, जो स्लैग रोड में अपराध की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस को देखकर वे लोग भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तीनों को खदेड़कर पकड़ा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !