Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-03

Jamshedpur Bagbera Bjp: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने "एक भारत श्रेष्ठ भारत" के तहत बागबेड़ा में बिहार सम्मेलन का किया आयोजन, बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी हुए शामिल

Meta Description

Jamshedpur: भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" अभियान के अंतर्गत बागबेड़ा के बड़ौदा घाट रेलवे सोसाइटी कम्युनिटी हॉल में ‘बिहार सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अभियान के जमशेदपुर महानगर संयोजक विजय तिवारी ने की। इस दौरान बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत सुनिश्चित करने को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन में वक्ताओं ने बिहार के मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और केंद्र की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया। 

सम्मेलन में बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि बिहार और झारखंड सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बंधे हैं। इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपने बिहारवासियों को जागरूक कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाना है। बिहार के तेज विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है।
 
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर में रहने वाले बिहार मूल के नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिजनों को सही नेतृत्व चुनने के लिए प्रेरित करें और बिहार में एनडीए की मजबूत सरकार बनाएं।
 
इस दौरान बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, विजय तिवारी, सुबोध झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, उज्ज्वल सिंह, विमलेश उपाध्याय, गोपाल ओझा, संजय पाठक, राजकमल यादव समेत बागबेड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !