19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक झारखंड में मॉनथा का प्रभाव बना रहेगा। शुक्रवार तक रांची समेत कुल 19 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि "चक्रवात मोनथा मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों से टकराने के बाद अब उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।"
तापमान में 5 डिग्री की गिरावट
इस मौसमी बदलाव के कारण झारखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन दिनों तक दिन और रात के तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे मौसम सुहावना लेकिन ठंडा हो जाएगा।
1 नवंबर तक रहेगा असर, यात्रा से बचें लोगों से अपील की गई
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात मोनथा का प्रभाव 1 नवंबर तक झारखंड में बना रहेगा। इसे देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन ने लोगों को संभावित खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। यह चक्रवाती सिस्टम किसानों और दैनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।