Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-30

Saraikela DC Meeting: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक, समयबद्ध निष्पादन और राजस्व संग्रहण पर दिया गया विशेष जोर

Saraikela: सरायकेला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व संग्रहण में प्रगति लाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करें और उसके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिए


उपायुक्त ने म्यूटेशन एवं उत्तराधिकार कार्यों की समीक्षा कर कार्यालय में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से म्यूटेशन से संबंधित आवेदनों को लंबित न रखा जाए तथा बिना उचित कारण के किसी भी आवेदन को निरस्त न किया जाए।

उपायुक्त ने जाति, आय एवं आवासीय प्रमाणपत्रों से संबंधित लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कार्यरत राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की नियमित समीक्षा करने तथा विभिन्न सूचकांकों के अनुसार कार्य प्रतिशत की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !