रांची(RANCHI): NH-33 जमशेदपुर-रांची हाईवे पर बुंडू टोल प्लाज़ा से पहले देवड़ी मंदिर के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुंडू के पास एक पिकअप वैन का टायर फट गया. जिससे पिकअप असंतुलित हो कर पलट गई। इस हादसे में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे है। वहीं मौके पर 7–8 लोगों की मौत की मौत की आशंका जताई जा रही है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीयों लोगों का कहना
स्थानीयों लोगों का कहना है कि हादसा इतना भयानक था कि बस के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटना अत्यंत डरावनी और दर्दनाक है।
राहत-बचाव कार्य शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल रांची रिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
दहशत और सनसनी फैली
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
आम जनता के लिए संदेश
ऐसे हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना बहुत ज़रूरी है। वाहन चालकों को नियमित रूप से गाड़ी की सर्विसिंग और टायरों की जांच करते रहना चाहिए, खासकर जब वह लंबी दूरी के सफ़र पर निकलने रहे हो। तेज़ रफ़्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं के बड़े कारण हैं, इसलिए हमेशा गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।