Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-31

Delhi CBSE News: सीबीएसई ने जारी की फाइनल डेटशीट, 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

Delhi: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। इस बार परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से बताया गया कि यह पहली बार है जब परीक्षा की डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले जारी की गई है।


कक्षा 10वीं की परीक्षा नई शिक्षा नीति

कक्षा 10वीं की परीक्षा नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत साल में दो बार आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा दो घंटे की होगी, जो 12:30 बजे समाप्त होगी।

फाइनल डेटशीट में कई विषयों की तिथियों में बदलाव किया

फाइनल डेटशीट में कई विषयों की तिथियों में बदलाव किया गया है। जैसे कक्षा 10वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा जो पहले 26 फरवरी को निर्धारित थी, अब 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी

बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त होगी। छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !